महासमुंद : मोटरसायकल खड़ी करके गया गार्डन घुमने, वापस आते तक हुई चोरी.
महासमुंद के संजय कानन गार्डन के बाहर गेट के सामने से एक मोटरसायकल चोरी होने का मामला सामने आया है.
प्रार्थी योगेन्द्र चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि 2 फरवरी को वह अपने मौसा मोहन चंद्राकर के मोटरसायकल स्प्लेण्डर प्लस क्र. MH 31 BW 3220 को मांगकर कालेज महासमुंद गया था, जिसके बाद कालेज से 02:30 बजे छुट्टी होने के बाद अपने दोस्त रामेश्वर यादव के साथ घुमने के लिए संजय कानन बागबाहरा रोड महासमुंद गया. जहाँ लगभग दोपहर 3 बजे संजय कानन गार्डन में getगेट के सामने वह मोटरसायकल खड़ी करके अपने दोस्त रामेश्वर यादव के साथ गार्डन अंदर गया. जहाँ से घुमने फिरने के बाद लगभग 4 बजे वापस आकर देखा तो मोटरसायकल वहां नहीं था.
योगेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि मोटरसायकल क्र0 MH 31 BW 3220 कीमती करीबन 30000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें