ACCIDENT : पिकअप पलटने से 22 महिलाएं घायल, 6 की हालत गंभीर - CG Sandesh

ACCIDENT : पिकअप पलटने से 22 महिलाएं घायल, 6 की हालत गंभीर

बालोद। जिले में शनिवार सुबह महिला मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 22 महिलाएं घायल हो गई, जिन में से 6 की हालत गंभीर है। हादसे में एक महिला की उंगली कटकर सड़क पर जा गिरी। घटना लोहारा थाना क्षेत्र की है।


सूचना मिलते ही लोहारा थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के दो आपातकालीन सेवा वाहन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर रूप से घायल 6 महिलाओं को राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। इनमें से कुछ महिलाएं भेड़ी की रहने वाली हैं और कुछ आसपास के गावों की। हादसे में कई महिलाओं के हाथ और सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं एक महिला की कटी हुई उंगली घटनास्थल पर पड़ी है।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं को पीछे खुली गाड़ी में बैठाया गया था। तेज रफ्तार होने के कारण हादसा हुआ। पिकअप को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। आरोपी पिकअप ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें