बड़ी खबर : नक्‍सलियों ने किया छह ग्रामीणों का अपहरण, एक को उ... - CG Sandesh

बड़ी खबर : नक्‍सलियों ने किया छह ग्रामीणों का अपहरण, एक को उतारा मौत के घाट

कोंडागांव। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित कोंडागांव जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्‍सलियों ने छह ग्रामीणों का अपहरण कर लिया है। खबरों के अनुसार नक्‍सलियों ने अगवा लोगों में से एक ग्रामीण की हत्‍या कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल ने इस घटना की जानकारी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव जिले के पुंगारपाल में नक्सलियों ने पांच-छह ग्रामीणों को अगवा कर लिया। बताया जा रहा है कि यह शनिवार की घटना है। नक्‍सलियों के चंगुल में कैद ग्रामीण भाग निकले। वहीं नक्‍सलियों ने कब्‍जे से भाग न पाने वाले ग्रामीण की हत्‍या कर दी।


मृतक बारहमासी कश्यप उम्र 30 वर्ष निवासी कोटमेतापारा ग्राम तुमदीवाल थाना पुंगरपाल को शनिवार शाम करीब 6 बजे पांच से सात नक्सली घर से उठाकर जंगल तरफ ले गए। जिसकी आज सुबह गांव से कुछ दूर जंगल टेकरी के पास बारामासी की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों द्वारा डंडे से मारपीट कर ग्रामीण की हत्या कर दी गई। इस मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना करवाई की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें