बसना : दलदली, कुरमाडीह, बाघमाड़ा और देवलगढ़ से महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बसना : दलदली, कुरमाडीह, बाघमाड़ा और देवलगढ़ से महुआ शराब जप्त.

बसना पुलिस ने 4 मार्च को मुखबिर की सुचना पर क्षेत्र के ग्राम दलदली, कुरमाडीह, बाघमाड़ा और देवलगढ़ से अवैध महुआ शराब जप्त किया है. मामले में सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

पुलिस ने ग्राम दलदली में आरोपी नेहरू पटेल पिता धनेश्वर उम्र 38 साल निवासी रामभाठा चनाट  को रोड किनारे अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते 2 लीटर महुवा शराब किमती 400 रू. रखे पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

कुरमाडीह मार्ग में आरोपी धारसिंह चौहान पिता आशाराम उम्र 43 साल निवासी कुरमाडीह बिक्री करने वास्ते 2 लीटर महुवा शराब किमती 400 रू. के साथ मिला जिसे जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

ग्राम बाघमाड़ा में आरोपी नंदकुमार बारीक पिता देवकुमार उम्र 32 साल निवासी बाघमाड़ा को खेत में अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते रखे 2 लीटर महुवा शराब किमती 400 रू. के साथ पकड़ा गया, जिसे जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

देवलगढ़ से बोईरडीह जाने के मार्ग पर आरोपी देवप्रसद नायक पिता कुंज उम्र 40 साल निवासी देवलगढ़ को बिक्री करने वास्ते रखे 3 लीटर  महुवा शराब किमती 600 रू. के साथ पकड़ा गया, जिसे जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें