छत्तीसगढ़ : बजट में विभिन्न वर्गों के लिए की गयी महत्वपूर्ण घ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : बजट में विभिन्न वर्गों के लिए की गयी महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सदन में वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत किया. सीएम ने 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवा जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख से कम उन्हें 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता की घोषणा की. आंगनबाड़ी कार्रकर्ताओं का भत्ता 6500 से बढाकर 10 हजार किया गया तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं का 3550 से बढ़ाकर 5 हजार किया गया.
मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो की घोषणा की. 101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तथा मनेंद्रगढ़, जांजगीर, कवर्धा और गीदम में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा की गयी.

मध्यान भोजन के अंतर्गत रसोइयों के मानदेय में वृद्धि की गई. मध्यान भोजन के रसोईया का मानदेय 1800 रुपये दिए जाने की घोषणा की गयी है. ग्राम पटेल को दिए जा रहे 2 हजार रुपये को 3 हजार करने की घोषणा भी की गयी है.

राज्य के पर्व त्योहार, आपत्ति-विपत्ति में सहयोग करने वाले होम गार्ड के मानदेय में वृद्धि की जाएगी. मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता राशि 25000 रुपये से बढाकर 50 हजार रुपये किया जाएगा. शहरी क्षेत्र में भी रीपा की स्थापना की जाएगी.

चालू वर्ष के सकल घरेलू उत्पाद में 8% वृद्धि, केंद्र के 4.1% की तुलना में 4.8% दर से वृद्धि तथा राज्य की वृद्धि दर केंद्र से अधिक अनुमानित हैं। प्रति व्यक्ति आय 2022-23 में बढ़ोतरी, 1,33,498 रुपए का अनुमान है। उद्यानिकी प्रयोगों के प्रदर्शन के लिए नवा रायपुर में centre of excellence की स्थापना की जाएगी.

सीएम ने कहा छत्तीसगढ़ को हमने धान का कटोरा का दर्जा दिलाया है। 1 करोड़ 7 लाख मीट्रिक टन उपार्जित किया है। राजनांदगांव, रायगढ़ जिले में नवीन उर्वरक प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। इसके अतिरिक्त सेटअप के लिए प्रावधान है। रासायनिक एवं जैविक कीटनाशकों की गुणवत्ता युक्त परीक्षण हेतु रायपुर में नवीन प्रयोगशाला की स्थापना का प्रावधान। आधुनिक तकनीकों के प्रदर्शन हेतु रायपुर अटल नगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। विकासखंड मुख्यालय में कृषकों को गुणवत्ता युक्त पौधे उपलब्ध कराने हेतु अनुसंधान केंद्र की स्थापना हेतु दो करोड़ का प्रावधान।

सरायपाली, अंतागढ़, कटघोरा, में अपर क्लेक्टर कार्यालय, सात नवीन तहसीलों का गठन किया जाएगा। राजस्व भूमि का पुनः सर्वेक्षण रडार के जरिए, 7 करोड़ का प्रावधान है।
राजिम माघी पुन्नी मेला के विकास एवं सुविधाओं के लिए नवीन मद में 20 करोड़ 73 लाख का प्रावधान है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में 700 बिस्तर के एकीकृत अस्पताल भवन के लिए 85 करोड़ रुपए का प्रावधान है।

सुदूर क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट की स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। अब तक 20 लाख ग्रामीण परिवारों तक स्वच्छ जल, शेष परिवारों तक जल पहुंचाने 2 हजार करोड़ रुपए की राशि (राज्यांश से) का प्रावधान है।

कबीरधाम में नवीन जंगल सफारी के लिए दो करोड़, नवा रायपुर के जंगल सफारी के उन्नयन के लिए 11 करोड़ तथा मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना हेतु 100 करोड़ का प्रावधान है। कौशल्या समृद्धि योजना की शुरुआत की जाएगी।

आवास योजना के तहत 3 हजार 2 सौ 38 करोड़ तथा सड़कों के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी परख सम्मान योजना के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान है। प्राथमिक एवं उच्चतर शिक्षा के विकास के लिए 400 करोड़ का प्रवधान है। राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएँगे। भोजन सहाय योजना की राशि 700 से बढ़ाकर 1200 रुपये की जाएगी। अनु.जाति, अनु.जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की जाएगी।

पत्रकार गृह निर्माण अनुदान योजना की शुरुआत की जाएगी, इसके लिए 50 लाख का प्रावधान किया गया है। बैकुंठपुर में नवीन हवाई पट्टी, कोरबा में व्यावसायिक पट्टी निर्माण का प्रावधान है। 97 नवीन न्यायालयों की स्थापना के लिए 23 करोड़ 25 लाख का प्रावधान है।

झीरम में स्पोर्ट्स अकादमी तथा नारायणपुर में मलखम्ब अकादमी तथा रायपुर में विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमी खुलेगी। कुनकुरी में एडवेंचर स्पोर्ट सेंटर प्रारंभ की जाएगी।

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के लिए 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री धरोहर दर्शन योजना शुरू की जायगी, योजना अंतर्गत विद्यार्थियों को राज्य संरक्षित धरोहरों का दर्शन कराया जाएगा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें