CRIME : घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा , अवैध शराब तस्करी करने आ... - CG Sandesh

CRIME : घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा , अवैध शराब तस्करी करने आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शराब परिवहन करते टाटा सफारी वाहन समेत कुल 80520 रुपए का 231 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया।



वाड्रफननगर चौकी पुलिस को 6 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि टाटा सफारी से भारी मात्रा में अवैध शराब लोड कर ग्राम बभनी, उप्र से वाड्रफनगर, छग की ओर आ रहा है। वाड्रफनगर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद पासवान व स्टॉप ने वाड्रफनगर काष्ठागार के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर गाड़ी को रोका। डुमरपान, थाना सनावल निवासी आरोपी चालक दयाशंकर गुप्ता पिता रामअवतार गुप्ता (30 वर्ष) के कब्जे अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की का 9 कार्टून (पेटी) के साथ पॉवर 10000 सुपर स्ट्रांग बियर का 304 केन कुल जुमला 231.2 लीटर कुल कीमती 80520 रुपए का अंग्रेजी शराब/बीयर और गाड़ी कीमत 5 लाख रुपए को जब्त किया गया है। आरोपी दयाशंकर गुप्ता के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट की तहत् कार्रवाई किया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें