बसना : बेल्डीहपठार से 40, परधीया सरायपाली से 4 लीटर महुआ शरा... - CG Sandesh

बसना : बेल्डीहपठार से 40, परधीया सरायपाली से 4 लीटर महुआ शराब जप्त.

बसना पुलिस ने 6 मार्च को मुखबिर की सुचना पर ग्राम बेल्डीहपठार से करीब 40 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया है, मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट 34(2) का आपराध कायम कर विवेचना में लिया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी परखीत ओंगरे पिता पदमन उम्र 65 साल निवासी बेलडीहपठार, अवैध रूप से अपने घर के पीछे बाड़ी में 40 लीटर महुआ शराब किमती 8000 रू. को बिक्री करने वास्ते रखे मिला जिसे जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

वहीँ एक अन्य मामले में पुलिस ने ग्राम परधीया सरायपाली में आरोपी मालीक राम सिदार पिता पंचराम उम्र 42 साल निवासी परधीया सरायपाली को अपने घर के सामने 4 लीटर महुवा शराब किमती 800 रू. को बिक्री करने वास्ते रखे पकड़ा. जिसे जप्त कर आबकारी एक्ट 34(1) का अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें