शराबी पति ने मामूली विवाद में पत्नी को मारा फावड़ा, इलाज के ... - CG Sandesh

शराबी पति ने मामूली विवाद में पत्नी को मारा फावड़ा, इलाज के दौरान हुई मौत

दंतेवाड़ा। जिले के शराब के नशे में धुत एक बुजुर्ग ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। बुजुर्ग ने फावड़ा से महिला के सिर पर वार कर दिया। जिससे महिला बेसुध हो गई। वहीं दूसरे दिन जब बड़ा बेटा मेला से घर लौटा तो उसने आंगन में पड़ी अपनी मां को अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बेटे की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के बचेली थाना क्षेत्र का है।

 


जानकारी के मुताबिक, दुगेली का रहने वाला बुजुर्ग हूंगा (53) 28 फरवरी को शराब के नशे में धुत होकर घर आया था। उस समय घर में उसका छोटा बेटा मनोज, बेटी लक्ष्मी और पत्नी मुंडे थी। बड़ा बेटा विजय मेला देखने के लिए भांसी गया हुआ था। 28 फरवरी की रात किसी बात को लेकर हूंगा का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी की पिटाई करनी शुरू कर दी। उसने घर पर रखे फावड़ा से अपनी पत्नी के सिर पर वार कर दिया। जिससे महिला बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हूंगा घर के अंदर जाकर सो गया। अगले दिन सुबह बड़ा बेटा विजय जब मेला से लौटा तो उसने घर के बाहर आंगन में खून से लथपथ मां को देखा।

फौरन अपनी मां को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां 2 मार्च की सुबह 6 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। भाई बहनों से जब पूछा तो पता चला कि पिता ने मां की पिटाई की थी। विजय ने मामले की रिपोर्ट बचेली थाना में दर्ज करवाई। हालांकि, पुलिस आरोपी को पकड़ती उससे पहले वह बीमार हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं जब ठीक हुआ तो उसकी सोमवार 6 मार्च को विधिवत गिरफ्तारी की गई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें