दंतैल हाथी ने ग्रामीण की कुचल कर ले ली जान, इलाके में अलर्ट ... - CG Sandesh

दंतैल हाथी ने ग्रामीण की कुचल कर ले ली जान, इलाके में अलर्ट जारी

धमतरी। जिले में फिर दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला. यह घटना मगरलोड ब्लाक के चारभाटा गांव की है. इस घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है. आपको बता दें कि जिले में अब तक हाथियों के हमले से 12 लोगों की जान जा चुकी है

 


मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक में एक दंतैल हाथी विचरण कर रहा है. लगातार फसलों को तो नुकसान पहुंचा रहा, इसके साथ ही जनहानि भी हो रही है. धमतरी जिले में अब तक हाथी के हमले से 12 लोगों की मौत हो चुकी है. एक बार फिर एक ग्रामीण की मौत हाथी के कुचलने से हुई है. बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसका नाम सुखराम पिता फुलसिंग कमार उम्र 45 वर्ष ग्राम धिकुड़िया ( मोहरा) का रहने वाला था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें