दो भालुओं का मिला शव, करंट से मौत होने की आशंका - CG Sandesh

दो भालुओं का मिला शव, करंट से मौत होने की आशंका

राजनांदगांव। गंडई इलाके में एक भालू और शावक भालू का शव मिला है। दोनों की मौत करंट की चपेट में आने से हुई है। लावातरा देवरचा के बीच जंगल से लगे मुख्य मार्ग पर स्थित एक खेत में अज्ञात लोगों द्वारा फसल सुरक्षा के लिए करंट की नंगी तार लगा दिया गया। जिसकी चपेट में आने के बाद एक मादा भालू और उसके शावक की मौत हो गई।


जानकारी मिलने के बाद जरूरी कार्रवाई करते तार की जब्त कर भालुओं का अंतिम संस्कार डीएफओ की उपस्थिति में करवा दिया गया। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ज्ञात हो कि पूर्व में ही ऐसा मामला बकरकट्टा क्षेत्र में हुआ था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें