सड़क हादसे में शिक्षिका की दर्दनाक मौत - CG Sandesh

सड़क हादसे में शिक्षिका की दर्दनाक मौत

कांकेर जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. हादसा अंतागढ़ भानुप्रतापपुर मार्ग पर ग्राम आसुलखार के पास हुआ, जिसमें व्याख्याता की मौत हो गयी. बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. इस दुर्घटना में व्याख्याता पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पति गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. यह हादसा अंतागढ़ भानुप्रतापपुर मार्ग पर ग्राम आसुलखार में हुआ है.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश तलाश में जुट गई है. बता दें कि, इस भीषण हादसे में अंतागढ़ थाना क्षेत्र के कुंहचे गांव निवासी निर्मला उइके की मौत हुई है. वह परवी हाईस्कूल में व्याख्याता थीं. पति यशवंत उईके ग्राम केंवटी में स्वास्थ्य कर्मी हैं. जिनका अस्पताल में इलाज जारी है.


अन्य सम्बंधित खबरें