CG :  पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन - CG Sandesh

CG : पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन

कांकेर। जिले से बड़ी खबर आ रही है। पूर्व सांसद सोहन पोटाई कैंसर के खिलाफ लड़ाई की जंग हार गए. वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे पोटाई ने कांकेर में अंतिम सांस ली. सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई 4 बार कांकेर लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया था. बीते 6 महीने से बीमार चल रहे थे।

 


29 अप्रैल 1958 को जन्में सोहन पोटाई ने भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले चार बार कांकेर लोकसभा सीट से जीत हासिल की. 1998 में चुनाव मैदान में सोहन पोटाई ने कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र कर्मा को पराजित कर भाजपा की झोली में सीट डाली. इसके बाद 1999 में छबिला अरविंद नेताम को पराजित किया. 2004 में सोहन पोताई ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही गंगा पोटाई ठाकुर को पराजित कर तिकड़ी बनाई. इसके बाद वर्ष 2009 में सोहन पोटाई ने कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को पराजित कर लगातार चौथी जीत का रिकार्ड बनाया। उनके निधन से कांकेर जिला समेत पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें