CRPF जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सली घायल - CG Sandesh

CRPF जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सली घायल

सुकमा : नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. सकलेर क्षेत्र में CoBRA/STF और माओवादियों के बीच ये मुठभेड़ हुई है. जिसमें सुरक्षाबलों की टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को भारी नुक़सान पहुंचाया है. जिसमें 5 से 6 नक्सलियों के घायल होने की भी खबर मिली है.

 


वहीं पुलिस ने नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में BGL समेत अन्य नक्सल विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया है. एरिया को चारों तरफ़ से CoBRA/STF/CRPF घेरकर सर्चिंग कर रही है. बस्तर IG सुन्दराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.

बता दें कि, होलिका दहन की देर रात धमतरी जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने मुखबिरी में शक में एक ग्रामीण की गला रेत कर मौत के घाट उतारा था. मृतक का नाम नारद है जो ग्राम चमेदा का निवासी है. इस घटना के बाद से आसपास के गांवों दहशत का माहौल है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें