महासमुंद : नायब तहसीलदार की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर,चाचा ... - CG Sandesh

महासमुंद : नायब तहसीलदार की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर,चाचा – भतीजे की मौत

महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र से सड़क हादसे कि खबर सामने आई है. हादसे में नायब तहसीलदार की गाड़ी ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई है। वहीं हादसे के बाद मोटर सायकल में आग लग गई। जिससे बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। 

जानकारी के मुताबिक नायब तहसीलदार भवानी शंकर साहू गुरुवार शाम को झलप से बागबाहरा की ओर जा रहे थे। वो अभी झलप-बागबाहरा रोड पर नरतोरा के पास पहुंचे थे। भवानी शंकर खुद गाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान सामने से एक बाइक आ रही थी और दोनों में टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटर सायकल सवार रोड किनारे जा गिरे, उनके शरीर से काफी खून बह गया था। वहीं नायब तहसीलदार भी घायल हुए हैं।

घटना के बाद नायब तहसीलदार को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा पुलिस को भी सूचना दी गई थी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। इस हादसे में जिन 2 लोगों की मौत हुई है। वे पठारीमुडा के रहने वाले थे। चाचा-भतीजा पठारीमुड़ा से झलप की ओर आ रहे थे। दोनों का नाम तोप सिंह दीवान(45) चाचा, सोनू दिवान(20) है। दोनों के शवों को गुरुवार शाम को ही पीएम के लिए भेज दिया गया था। शुक्रवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें