सरायपाली : NH-53 रोड़ पर ट्रक ने कार को मारी ठोकर - CG Sandesh

सरायपाली : NH-53 रोड़ पर ट्रक ने कार को मारी ठोकर

सरायपाली के ओम हास्पिटल के सामने NH 53 रोड़ पर ट्रक ने कार को ठोकर मार दी. कार चालक संदीप ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है. शिकयत के बाद ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वार्ड नंबर 13 सरायपाली निवासी संदीप अग्रवाल ने अपनी शिकायत में बताया है की 09 मार्च को वह अपने डस्टर कार क्रमांक CG 04 HW 5678 में अपने बेटे हर्ष अग्रवाल के साथ काम से बसना जा रहा था। रात करीब 10 बजे NH 53 रोड ओम हास्पिटल के सामने पहुंचे थे तभी पीछे से ट्रक क्रमांक OD 35 E 8446 का चालक अपने ट्रक को तेज व लापरवाहीपर्वूक चलाते हुये, ओवरटेक करते हुये उनके कार को रगडते हुये आगे निकल गया, जिससे कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। उसके बाद ट्रक साइड में जाकर खड़ा हो गया।

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने ट्रक चालाक आरोपी विरेन्द्र जैना के खिलाफ 279-IPC के तहत अपराध कायम किया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें