पिथौरा : व्याख्याता की मोटरसायकल चोरी
पिथौरा थाने में व्याख्याता ने मोटरसायकल चोरी कि शिकायत दर्ज करायी है. व्याख्याता हरिकृष्ण पटेल ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
हरिकृष्ण पटेल ने अपनी शिकायत में बताया है की वह ग्राम अमलीडीह में व्याख्याता के पद पर शासकीय हाईस्कूल में पदस्थ है. उनकी हीरो होण्डा सुपर स्प्लेण्डर गाडी नं. CG 06 C 1777 09 मार्च को 03 बजे से 04 बजे दोपहर को राजासेवैयाखुर्द से लाखागढ जाने वाले फोरलेन ब्रिज के नीचे से चोरी हो गयी. गाड़ी की कीमत लगभग 20000 रूपये है.
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 379-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें