मची अफरा-तफरी , NMDC बचेली लोडिंग प्लांट में लगी भीषण आग - CG Sandesh

मची अफरा-तफरी , NMDC बचेली लोडिंग प्लांट में लगी भीषण आग

दंतेवाड़ा :  जिले के NMDC बचेली के लोडिंग प्लांट में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि, ट्रेन में लौह अयस्क में भरने वाले लोडर में अचानक से आग लग गई है, इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में लोडर पूरी तरह जलकर खाक हो गया है, लेकिन अभीतक जनहानि की कोई खबर नहीं मिली है। हादसा उस दौरान हुआ जब विशाखापटनम वाली ट्रेन में लौह अयस्क भरने का काम जारी था।

 

मौके पर पहुंची दमकल की टीम
 

आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर बचेली पुलिस सहित सीआइएसफ की दमकल टीम पहुंच गई है। दमकल टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। फ़िलहाल आग कैसे लगी इसका अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। मौके पर पुलिस अफसर और दमकल की टीम मौजूद है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें