पिथौरा : खेत में दवाई छिड़कने गये किसान से भाई ने की मारपीट - CG Sandesh

पिथौरा : खेत में दवाई छिड़कने गये किसान से भाई ने की मारपीट

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम राजासेवैयाखुर्द के खेत में दवाई छिड़कने गए किसान से उसके भाई ने पुरानी रंजिशवश गली गलौज कर मारपीट की. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

ग्राम राजासेवैयाखुर्द निवासी किसान नरेशचंद नायक ने अपनी शिकायत में बताया है की 12 मार्च को सुबह करीब 08:30 बजे वह अपने खेत में दवाई छिडकने गया था. करीब 09 बजे वह डबरी पथरा के पास दवाई छिडकने के स्पेयर्स में दवाई घोल रहा था, उसी समय उसका छोटा भाई पुनीतराम नायक उर्फ उसत आया और पुरानी रंजिशवश अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे बांस के डंडा से उसके पीठ, दाहिना हाथ एवं शरीर में मारपीट किया. मारपीट लडाई झगडा को पास में खडे रघुनाथ गिरी गोस्वामी एवं कुशल कुमार नायक देखे एवं छुडाये है तथा डंडा को पुनीतराम नायक से छिने. मारपीट से नरेशचंद के पीठ, दाहिना हाथ, शरीर के बांया पक्ति में चोट आयी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पुनीतराम नायक उर्फ उसत के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें