दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; पति-पत्नी घायल - CG Sandesh

दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; पति-पत्नी घायल

दुर्ग। जिले में पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत बोरसी से रिसाली रोड में दो बाइक के आपस में टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरी बाइक में सवार पति पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना सड़क किनारे लगी द मार्क की होर्डिंग के चलते हुई है। होर्डिंग की वजह से बाइक चालकों को सामने आ रही बाइक दिखाई नहीं दी और तेज रफ्तार होने से दोनों आपस में टकरा गए।


शकुंतला नगर धनोरा का रहने वाला योगेश ठाकुर पिता रोहित ठाकुर (22 साल) हुडको में आईटीआई कर रहा था। वो बीती रात 10 बजे के करीब बाइक से धनोरा जा रहा था। अचानक मोड के पास द मार्क की बड़ी होर्डिंग लगी है। इससे योगेश सामने आ रही बाइक को देख नहीं पाया। इससे दोनों बाइक स्पीड में एक दूसरे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी की दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। योगेश के सिर में गहरी चोट आने से उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक में सवार पति पत्नी महेश्वरी बघेल व लक्ष्मी को भी गहरी चोट आई। 112 की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचा गया, जहां डॉक्टर ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों पति पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें