news-details

महासमुंद : कलेक्टर ने सिरपुर महोत्सव में आयोजित प्रदर्शनी के लिए दिए प्रमाण पत्र

महासमुंद : सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सिरपुर पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव में छत्तीसगढ़ सरकार की 4 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी पर कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज यहां कलेक्ट्रेट कार्यालय में समय-सीमा की बैठक के बाद जिला प्रमुखों को प्रमाण पत्र सौंपे। 

सिरपुर महोत्सव में जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी, कृषि, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, पीएचई, लोक निर्माण, विधिक सेवा प्राधिकरण आदि द्वारा स्टॉल लगाई गई थी। जिला पंचायत की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. बंजारे, एसडीएम उमेश साहू, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।




अन्य सम्बंधित खबरें