महासमुंद : स्वेच्छानुदान मद से जिले के जरूरतमंदों के लिए राश... - CG Sandesh

महासमुंद : स्वेच्छानुदान मद से जिले के जरूरतमंदों के लिए राशि स्वीकृत

महासमुंद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के जरूरतमंदों के लिए राशि स्वीकृत किए है। जिसमें महासमुंद जिले के तुलसी दास कुर्रे, अध्यक्ष सतनाम के अंजोर पंथी नृत्य दल मुड़ियाडीह, परिक्षित रात्रे, अध्यक्ष सत के सहारा पंथी नृत्य दल अखराभाठा, किशनु पाटले, अध्यक्ष संत के अंजोर पंथी दल सोनादादर और रोहित कोसरिया अध्यक्ष नवा बिहान लोक कला मंच पिलवानाली के लिए राशि स्वीकृत किए है।

संबंधित हितग्राही को स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड और स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें