CM बघेल से भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की म... - CG Sandesh

CM बघेल से भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक रतनलाल डांगी के नेतृत्व में भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे प्रशिक्षण की जानकारी ली तथा उन्हें वर्तमान चुनौतियों, अपराध और साइबर क्राइम के प्रति सचेत रहते हुए पूरी निष्ठा से कर्तव्य निर्वहन करने की बात कही। इस अवसर पर भारतीय पुलिस सेवा 2021 बैच से आकाश कुमार शुक्ला, अमन कुमार रमनकुमार झा, रविन्द्र कुमार मीणा, रोहित कुमार शाह और उदित पुष्कर, 2020 बैच से चिराग जैन और उमेश प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें