दो दिन से थे लापता : रिटायर्ड बीएसपी कर्मी की तालाब में मिल... - CG Sandesh

दो दिन से थे लापता : रिटायर्ड बीएसपी कर्मी की तालाब में मिली लाश

भिलाई। स्मृति नगर चौकी से कुछ दूर स्थित तालाब में लापता रिटायर्ड बीएसपी कर्मी का शव मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर स्मृति नगर पुलिस पहुंची और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


शिव शक्ति टावर स्मृति नगर निवासी भावतोष चंद्र उर्फ बीसी दास (73 साल) 2010 में बीएसपी से रिटायर हुए। इसके बाद से वे अपने बेटे कुनाल दास के साथ रहते थे। बीसी दास 13 मार्च की सुबह 8 बजे अपने घर से मॉर्निंग वाक के लिए निकले थे। इसके बाद वो घर नहीं लौटे। इस पर परिजनों ने उनकी तलाश की। जब कहीं कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने शाम को स्मृति नगर चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद आज सुबह उनका शव तालाब में मिला है।

स्मृति नगर पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में ऐसा पता चल रहा है कि या तो ये खुदकुशी का मामला है, या अचानक पैर फिसलने से वो तालाब में गिरे और मौत हो गई। फिलहाल न ही पुलिस और न घरवाले कोई भी हत्या की आशंका नहीं जता रहे हैं। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

 



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें