बीएसपी ने सील किया पेट्रोल पंप - CG Sandesh

बीएसपी ने सील किया पेट्रोल पंप

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के इंफोर्समेंट यूनिट ने आज सुबह भिलाई होटल के पीछे स्थित इंडियन आयल कॉरपोरेशन द्वारा संचालित चोपडा पेट्रोल पंप को सील बंद कर दिया। इंफोर्समेंट यूनिट के प्रभारी के अनुसार बीएसपी मैनेजमेंट को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से लगभग 7 करोड़ रुपए लेना बकाया था।

 

 

इसके एवज में न्यायालय से डिग्री पास होने के बाद आज सुबह कार्यपालक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की उपस्थिति में भिलाई इस्पात संयंत्र विभाग के इंफोर्समेंट विभाग ने सीलबंद करने की कार्रवाई की। इस दौरान इंडियन आयल कारपोरेशन के सेल्स मैनेजर भी उपस्थित थे। उन्होंने अपना पक्ष रखने का प्रयास किया, लेकिन भिलाई इस्पात संयंत्र मैनेजमेंट की ओर से राशि जमा होने तक किसी भी प्रकार की मोहलत न देने की जानकारी दी गई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें