बसना : ईट भट्ठी में हुए हादसे में 5 की मौत, ईट भट्ठी संचालक ... - CG Sandesh

बसना : ईट भट्ठी में हुए हादसे में 5 की मौत, ईट भट्ठी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढफुलझर के ईट भट्ठी में हुए हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी. ईंट भट्ठा संचालक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस को 15 मार्च को मोबाईल के जरिये सूचना मिला कि कुंज बिहारी पांड़े ग्राम गढफुलझर के ईंट भट्ठा में ईंट पकाने के लिये आग लगाया है. आग लगे ईंट भठ्ठा के ऊपर कुछ लोग धुएं से बेहोश होकर पडे हैं.

सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां पर मजदूर दयानिधी बिसी, गंगाराम बिसी, सोनाचंद भोई, अरूण बरिहा, जनकराम बरिहा, मनोहर बिसी बेहोश हालत में थे. उन्हें डायल 112, 108 की मदद से शासकीय अस्पताल बसना लाया गया. डॉक्टर ने दयानिधी बिसी, गंगाराम बिसी, सोनाचंद भोई, अरूण बरिहा, जनकराम बरिहा को मृत मृत घोषित कर दिया एवं मनोहर को उच्च स्तरीय ईलाज हेतु रिफर कर दिया गया।

सभी के मर्ग जांच, पंचानों के कथन, घटनास्थल निरीक्षण एवं आसपास के ग्रामीणों के कथन एवं डॉक्टर से प्राप्त सभी के पीएम रिपोर्ट के आधार पर सभी मृतकों की मृत्यु Asphyxia due to smoke inhalation से होना लेख करने पर आरोपी ईंट भठ्ठा संचालक कुंज बिहारी पांड़े के द्वारा बिना सुरक्षा के इंतजाम एवं मजदूरों से ईंट भठ्ठा में लापरवाही पूर्वक देर रात तक ईंट भठ्ठा में आग लगाने के पश्चात भी काम कराने के कारण ईंट भठ्ठा से निकली धुआं के कारण मजदूरों की मृत्यु होना पाये जाने से आरोपी कुंज बिहारी पांड़े के विरूद्ध अपराध सदर धारा 304 ए भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें