दो छात्रों की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत... - CG Sandesh

दो छात्रों की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत...

सरगुजा। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ अम्बिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर सकालो के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो नाबालिग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम किया है। घटना पहुंची पुलिस ने शव को पंचनाम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

 

 


मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही छात्र बाल कटवाने के लिए निकले थे। इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से जा रहे ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों ही छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अम्बिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर सकालो के पास सड़क जाम कर दिया है। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइय देकर चक्काजाम खाली करवाया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें