news-details

पिथौरा : कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज विकासखण्ड मुख्यालय पिथौरा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक उपस्थित थे। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निरीक्षण के दौरान अस्पताल में रोगियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए, ओपीडी सेवाओं, भर्ती की सुविधा, प्रसव कक्ष, प्रयोगशाला, रोगी वार्ड एवं प्रसव कक्ष आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं के विषय में जानकारी भी प्राप्त की।

उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण, एएनसी रजिस्ट्रेशन, गर्भवती महिलाओं की जानकारी लेते हुए संस्थागत प्रसव व होम डिलीवरी के संबंध में चिकित्सकों से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली दवाइयों का वितरण समय-समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पताल परिसर के निरीक्षण के दौरान दीवार से निकले हुए टाइल्स को शीघ्र लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान बीएमओ डॉ. तारा अग्रवाल, सीईओ जनपद पंचायत सनत महोदवा, तहसीलदार लीलाधर कंवर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।




अन्य सम्बंधित खबरें