पिथौरा : महिला के साथ मारपीट, चार के खिलाफ मामला दर्ज - CG Sandesh

पिथौरा : महिला के साथ मारपीट, चार के खिलाफ मामला दर्ज

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम जंघोरा में महिला के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. महिला ने चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

ग्राम जंघोरा निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया है की 17 मार्च को शाम करीब 06 बजे वह अपनी सास के साथ अपने घर के बाहर घरेलु बात को लेकर बातचीत कर रही थी. उसी समय गांव के संतराम ध्रुव जो शराब पीया हुआ था आकर महिला को तू बहुत बात करती है कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगा. महिला ने जब गाली गलौज करने से मना किया तो संतराम ध्रुव अपने रिश्तेदार इंदा बाई ध्रुव, कुमारी ध्रुव, पूर्णिमा ध्रुव को बुलाया और महिला के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी भी दिए.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने संतराम ध्रुव, इंदा बाई ध्रुव, कुमारी ध्रुव, पूर्णिमा ध्रुव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें