शराब कोचिए के घर पुलिस ने मारा छापा, लाखों का महुआ लाहन जप्त - CG Sandesh

शराब कोचिए के घर पुलिस ने मारा छापा, लाखों का महुआ लाहन जप्त

बलौदाबाजार: आबकारी विभाग ने ग्राम चांदन में देर रात छापेमारी की. देशी शराब बनाने की भट्ठी का पर्दाफाश किया है. साथ ही लगभग 3.50 लाख रूपये के 3400 किलो महुआ लाहन की जब्ती की गई है. देशी महुआ शराब और शराब बनाने का सामान, गैस सिलेंडर सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आबकारी उपनिरीक्षक डॉ. सक्रांत पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर आबकारी सहायक आयुक्त विकास गोस्वामी के दिशा निर्देश पर हमारी टीम ने ग्राम चांदन में आरोपी लाभो राम साहू पिता शंकर साहू के यहां अलसुबह छापेमारी की गई.



इस दौरान बड़ी मात्रा में महुआ लाहन, शराब बनाने के बर्तन, गैस सिलेंडर चूल्हा और बनी हुई महुआ शराब की जब्ती की गई है. जब्त शराब, महुआ लाहन सहित अन्य सामान की कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये है.

इस मामले में आरोपी लाभो राम को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक जलेश सिंह, विपिन पाठक, प्रधान आरक्षक सूर्यकांत वर्मा, राधागिरी गोस्वामी, देवी प्रसाद तिवारी आरक्षक अनुराधा कश्यप और अन्नु धीवर का विशेष योगदान रहा.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें