सरायपाली : एक लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : एक लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने 10 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. 18 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ओड़िशा तरफ से एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा परिवहन करने वाला है. पुलिस जामबहलीन मंदिर के पास .पहुंची। कुछ समय पश्चात उडिसा की ओर से एक मोटर सायकल आते दिखी, जिसे घेराबंदी कर रोका गया।

उक्त मोटर सायकल होंडा CD 110 DX क्रमांक OD 03 L 8579 में सवार व्यक्ति दामोदर साहू पिता गौरंगा साहू उम्र 35 वर्ष निवासी बालीपटा थाना पटनागढ जिला बलांगीर ओड़िशा सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर सफेद झिल्ली में भरा हुआ 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा ले जा रहा था. जिसे वह उडिसा से बिक्री हेतु ले जा रहा था.

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 10 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 1,00,000 रूपये व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल होंडा CD 110 DX क्रमांक OD 03 L 8579 किमती 40,000 रूपये जुमला किमती 1,40,000 रुपये जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(b) एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाये जाने व अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें