पिथौरा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कैंटीन संचालक पर टंगि... - CG Sandesh

पिथौरा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कैंटीन संचालक पर टंगिया से हमला

पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के केंटीन संचालक पर टंगिया से हमला करने की खबर सामने आयी है. केंटीन संचालक दीपक डडसेना ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
वार्ड नंबर 10 मंदिर चौंक पिथौरा निवासी दीपक डडसेना ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वह 17 मार्च को शाम लगभग 06:30 बजे लहरौद पड़ाव नास्ता करने के लिये गया था. नास्ता करने के बाद वह लहरौद के तालाब के पास गया,

जहाँ सोनू राजपूत शराब के नशे में दीपक के पास आया और मोटर सायकल को कट मार के चलाता है कहकर मां बहन की अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये अपने पास में रखे टंगिया से दीपक पर वार किया. दीपक ने रोकने का प्रयास किया तो हाथ की कलाई में चोंट लग गयी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सोनू राजपूत के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें