सांकरा : टायर फटने से पलटी ट्रक, वाहन में लगी आग
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम लोहराकोट के पास ट्रक का टायर फटने से रोड़ किनारे पलट गयी, जिसके बाद ट्रक में आग लग गयी. ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
ग्राम जलगढ (सरायपाली) निवासी निर्मल साहू ने अपनी शिकयत में बताया है की वह प्रसाद केरींग कॉरपोरेशन में मुंशी का काम करता है. वह NH 53 रायपुर से झारसुगढा जाने वाली कंपनी के ट्रकों का देख-रेख करता है.
15 मार्च को रायपुर गोदावरी पावर लिमिटेड से ट्रक क्रमांक OD 15 M 6629 में पायलेट (कच्चा लोहा) लोड कर चालक द्वारा रायपुर से NH 53 रोड में झारसुगड़ा की ओर जा रहा था. 16 मार्च को सुबह करीबन 08:45 बजे NH 53 रोड ग्राम लोहराकोट के पास पहुँचा था. ड्राईवर द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते आने से सामने का बांया साईड का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होने से रोड के नीचे जाकर पलट गयी, जिससे वाहन में शॉर्ट सर्किट होने से वाहन में आग लग गयी, जिससे वाहन के कल पुर्जे जलकर नुकसान हो गये. वाहन में बैठै सुरेन्द्र पटेल एवं चालक को चोट नहीं आया है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ 279-IPC के तहत अपराध कायम किया है.