बस-बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
गरियाबंद। जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर पर मोहेरा पुल के पास यात्री बस और बाइक में भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौक पर मौत हो गई। हादसा आज दोपहर को हुआ।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 11 बजे जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर रायपुर मार्ग में मोहेरा पुल के आगे मोड़ पर गरियाबंद की ओर से बस रायपुर जा रही थी, वहीं फिंगेश्वर थाना क्षेत्र कुन्डेल निवासी प्रकाश चक्रधारी (24 वर्ष) बाइक से गरियाबंद की ओर आ रहा था। तभी मोहेरा पुल के आगे एचएन 130 पर बस और बाइक में भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। सिटी कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके साथ ही 108 वाहन उपलब्ध कराकर युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर पंचनामा कर पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें