नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी 9 गाड़ियां में लगाई आ... - CG Sandesh

नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी 9 गाड़ियां में लगाई आग, ग्रामीणों को बनाया बंधक

कांकेर। जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 9 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। बताया गया है कि पुलिस को बिना सूचना दिए सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इस बीच माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र का है।

 


जानकारी के मुताबिक, आलपरस के पास में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसी कार्य में 8 ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन भी लगी हुई थी। इसी दौरान रविवार रात को अचानक हथियारबंद माओवादी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों को बंधक बनाया।

फिर एक-एक कर गाड़ियों में आग लगाई। मजदूरों और ग्रामीणों को चेतावनी देकर उन्हें छोड़कर मौके से भाग निकले। घटना के बाद इस बात की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें