ट्रैक्टर की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची की मौत... - CG Sandesh

ट्रैक्टर की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची की मौत...

कवर्धा : जिले में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची की मौत हो गई. वहीं माता-पिता और भाई घायल हैं, जिन्हें पंडरिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोडापुरी की है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

 


मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्ची का नाम फुलेश्वरी चंद्राकर निवासी नवापारा है. वह अपने माता-पिता और भाई के साथ बाइक में सवार होकर जा रहे थे. जल्दी निकलने के चक्कर में कीचड़ के चलते सड़क पर बाइक फिसल गई और सभी बाइक सवार बगल से जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए.

इस हादसे में बाइक सवार माता-पिता और दो बच्चे घायल हो गए. सभी को पंडरिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया, बाकी सभी का इलाज चल रहा है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें