सांकरा : जमीन जयदाद हड़पने की नियत से महिला से झगड़ा कर मारपीट; तीन के खिलाफ केस दर्ज
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलंजनपुर निवासी एक महिला के साथ उसके जमीन जयदाद को हड़पने की नियत से पितांबर निषाद एवं उसके परिवार के लोग आये दिन लडाई झगडा करते रहते हैं. 14 मार्च की रात भी उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की गयी. महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
ग्राम तिलंजनपुर निवासी गोपिका निषाद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की उसके पति का स्वर्गवास हो गया है. वह अपने तीन बच्चों के साथ अपने घर ग्राम तिलंजनपुर में रहती है. उसके जमीन जयदाद को हडपने की नियत से पितांबर निषाद एवं उसके परिवार के लोग आये दिन गोपिका के साथ लडाई झगडा करते रहते हैं.
14 मार्च को रात करीबन 11:50 बजे पितांबर निषाद, उसकी मां सुकांति एवं उसके साथी ठंडा राम साहू तीनों मिलकर गोपिका के घर के मुख्य दरवाजा को तोडकर घर अंदर घुस कर गोपिका को मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर गोपिका के गला को पितांबर निषाद दबा रहा था. बीच बचाव कर गोपिका भागने की कोशिश की तो उसने गोपिका के बाल को पकडकर जमीन में पटक दिया तथा थप्पड़ से मारपीट किया. मारपीट से गोपिका को चोटे आई है. लड़ाई झगड़ा की आवाज को सुनकर उसके पडोसी आये और बीच बचाव किये.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.