सामने आई फिल्म की रिलीज डेट , जान्हवी कपूर और वरुण धवन इस दि... - CG Sandesh

सामने आई फिल्म की रिलीज डेट , जान्हवी कपूर और वरुण धवन इस दिन करेंगे सिनेमाघरों में ‘बवाल’,

वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर बवाल को लेकर लगातार दर्शकों के बीच बातें हो रही है। ये ‘छिछोरे’ (जिसने बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता) के साथ सफल पारी दर्ज करा चुके फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी का साथ में अगला प्रोजेक्ट है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के एक्साइटमेंट लेवल को बरकरार रखते हुए अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



इस फिल्म के साथ पुरस्कार विजेता निर्माता-निर्देशक की जोड़ी फिर से साथ आई है, जिसमें वरुण और जान्हवी की नई जोड़ी पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेगी। जनता का भरपूर मनोरंजन करने वाली यह फिल्म अपने शानदार कंटेंट के साथ दर्शकों को सिनेमाघरों की तरफ खींचने का वादा करती है।

बवाल’ का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया गया है और यह अर्थस्काई पिक्चर्स द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें