news-details

महासमुंद : तीरंदाजी खिलाड़ियों से मिले कलेक्टर

जरूरी खेल सामग्री व बास्केटबॉल कोट व इनडोर हॉल निर्माण की दी सहमति

महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने मंगलवार को एकलव्य विद्यालय भोरिंग में तीरंदाजी खिलाड़ियों से मिले। उन्होंने चल रहे नियमित खेल अभ्यास कर रहे बच्चों का खेल देखा। कलेक्टर क्षीरसागर ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन एवं मेडल विजेता खिलाड़ियों लीना नेताम, मनीषा ध्रुव, घनश्याम दीवान, टुकेश कमार, जयंत ठाकुर, दुलेश्वर दीवान से भी मिले। उन्होंने बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इनके साथ तस्वीर खिचवाई।

खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि खेलो इंडिया लघु केंद्र अंतर्गत जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय में तीरंदाजी खेल का खेलो इंडिया लघु केन्द्र स्थापित किए जाने की स्वीकृति मिली है। इसके लिए उन्होंने जरूरी खेल सामग्री के साथ बास्केटबॉल कोट निर्माण, इनडोर खेल हेतु हॉल, तीरंदाजी रिकर्व बो सामग्री के साथ ही बालक व बालिकाओं के लिए ओपेन जिम सामग्री की आवश्यकता बतायी। कलेक्टर ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर देने कहा। ताकि जरूरी कार्य डीएमएफ मद से किया जा सके। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय, प्राचार्य तुलेन्द्र सागर, प्राचार्य वी.के. असगर, व्यायाम शिक्षक एकलव्य विद्यालय हीरू राम साहू, निवेदिता शर्मा व अधीक्षक निलेश खांडे मौजूद थे.




अन्य सम्बंधित खबरें