सरायपाली : आधार कार्ड बनवाने आये व्यक्ति की मोटरसायकल चोरी - CG Sandesh

सरायपाली : आधार कार्ड बनवाने आये व्यक्ति की मोटरसायकल चोरी

सरायपाली के पोस्ट ऑफिस के बाहर से आधार कार्ड बनवाने आये व्यक्ति की मोटरसायकल चोरी हो गयी. ग्राम जंगलबेडा निवासी सुकलाल निराला अपने बेटे का आधार कार्ड बनवाने के लिए पोस्ट ऑफिस के अंदर गया हुआ था. बाहर आने तक उसकी मोटरसायकल चोरी हो गयी. सुकलाल ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

सुकलाल ने अपनी शिकायत में बताया है की 20 मार्च को वह अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GB 8004 में अपने बेटे का आधार कार्ड बनाने के लिये सरायपाली गया था. वह अपने मोटर सायकल को पोस्ट ऑफिस के सामने खड़ी करके आधार कार्ड बनाने के लिये पोस्ट ऑफिस के अंदर गया था. 

शाम लगभग 04:30 बजे वह बाहर आया तो देखा की उसका मोटर सायकल नहीं थी. आसपास के लोगों से पुछताछ कर पता तलाश किया कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. मोटर सायकल हिरो HF डिलक्स क्र. CG06 GB 8004 जिसका चे.नं. MBLHA11ALE9J24215, इं.नं. HA11EJE9J29777 किमती करीबन 40,000 रूपये होगी.

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 379-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें