पिथौरा : कार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत - CG Sandesh

पिथौरा : कार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पोटापारा के पास एनएच 53 रोड़ पर कार ने बुजुर्ग को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी.मृतक के बेटे प्रहल्लाद ठाकुर ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

शिकायत के मुताबिक 23 मार्च को उसके पिता रतनू ठाकुर सुबह महुआ बिनने खेत गये थे. महुआ बिनकर वापस आते समय करीब 11 बजे पुराना तालाब पोटापारा एनएच 53 रोड़ के पास रायपुर की ओर से आ रही अज्ञात कार के चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर रतनू को पीछे से ठोकर मारकर भाग गया. एक्सीडेंट के बाद रतनू को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मामले कि शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें