CRIME : सहकारी समिति के अध्यक्ष की डंडे से पीट-पीटकर हत्या,... - CG Sandesh

CRIME : सहकारी समिति के अध्यक्ष की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पत्नी पर भी हमला

कांकेर। जिले के धुर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा ब्लॉक के केसोकोडी गांव में सहकारी समिति के अध्यक्ष की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने अध्यक्ष की पत्नी पर भी हमला कर दिया। अज्ञात आरोपी युवक का मोबाइल मौके पर ही गिर गया, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

 


बीती रात कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ढूंढा वनोपज सहकारी समिति के अध्यक्ष सोनसाय दुग्गा (62 वर्ष) के घर में अज्ञात युवक घुस आया और उनके ऊपर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। सोनसाय की पत्नी जब बीच-बचाव करने आई, तो आरोपी ने उसके ऊपर भी डंडे से वार किया और मौके से भाग निकला। इस बीच आरोपी का मोबाइल फोन घटनास्थल पर ही गिर गया।

मृतक सोनसाय दुग्गा की पत्नी ने आरोपी का चेहरा पहचानने का भी दावा किया है। गांव वालों द्वारा गंभीर रूप से घायल सोनसाय को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भानुप्रतापपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सहकारी समिति के अध्यक्ष की हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस को अंदेशा है कि आपसी विवाद में उनकी हत्या की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें