पार्टी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, उगाही के आरोप में भेजे गए जेल - CG Sandesh

पार्टी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, उगाही के आरोप में भेजे गए जेल

जगदलपुर। सरपंच से अवैध उगाही करने के मामले में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भवानी अब सलाखों के पीछे पहुंच गए है। बस्तर जिले के परपा पुलिस ने उन्हें धारा 384 के तहत गिरफ्तार कर 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा है।



दरअसल, आप जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भवानी पर जिले के एक ग्राम पंचायत के सरपंच उन पर अवैध उगाही का आरोप लगाया है। सरपंच का आरोप है कि नरेन्द्र भवानी ने उनसे 3 लाख रुपए ले लिए। सरपंच ने परपा पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 384 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें