सरायपाली : ट्रक में तरबूज के नीचे छुपाकर ले जा रहे थे करोड़ों... - CG Sandesh

सरायपाली : ट्रक में तरबूज के नीचे छुपाकर ले जा रहे थे करोड़ों का गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने ट्रक में तरबूज के बीच छुपाकर भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर रहे दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. 25 मार्च को थाना सरायपाली टीम को मुखबीर से सुचना मिला की ओड़िशा कि ओर से सरायपाली के रास्ते होते हुऐ तरबूज से भरा हुआ एक लाल रंग का माजदा ट्रक में तरबूज के बीच छुपाकर भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुऐ मध्यप्रदेश ले जा रहे है।

सूचना के बाद थाना सरायपाली की टीम हाईवे पर स्थित बालसी पेट्रोल पंप के पास पहुंचकर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन की आने का इंतजार करने लगी. कुछ समय पश्चात टीम द्वारा पतेरापाली रोड की ओर से एक लाल रंग का माजदा ट्रक MP 19 GA 5058 को आते देखा गया। जिसे घेराबंदी कर पेट्रोल पंप के पास रोका गया.

ट्रक में पप्पू पाल पिता लखन पाल उम्र 35 वर्ष तथा लीलाधर पाल पिता महेश पाल उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम बसाई थाना पन्ना जिला पन्ना मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया। संदिग्धों से वाहन में क्या भरा होने के संबंध में पूछताछ करने पर तरबूज होना बताया, चेक कराने बोलने पर टाल-मटोल करने लगें थाना सरायपाली टीम द्वारा तरबुज को हटाकर वाहन की तलाशी लेने पर तरबूज के बीच छुपाया हुआ 1050 किलो (दस क्विंटल पचास किलो) मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर तरबूज के बीच छुपाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा से लाना और पन्ना मध्य प्रदेश ले जाना बतायें।

आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 1050 किलो (दस क्विंटल, पचास किलो) कीमती 2,10,00,000 (दो करोड़ दस लाख रुपयें) एवं परिवहन में प्रयुक्त माजदा ट्रक क्रमांक MP 19 GA 5058 कीमती 8,00,000 रूपये (आठ लाख रुपये) कुल जुमला कीमती 21,800,000 (दो करोड़ अट्टराह लाख रुपए) को जप्त कर आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20(इ) एन.डी.पी.एस. का पाए जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 105/23 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली के निर्देशन में अभिषेक केशरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी सरायपाली निरीक्षक आशीष वासनिक उनि. उदयराम, साहु आरक्षक मदन सेठ प्रकाश साहू, सरफुद्दीन अंसारी, राहुल वर्मा, विक्रम लहरे, राकेश सांडिल्य, उमेश्वर मरकाम, शिवशंकर राज सैनिक संजीव यादव एवं स्टाफ थाना सरायपाली द्वारा की गई।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें