सरायपाली : NH-53 रोड़ पर डिवाइडर से टकराकर पलटी वाहन - CG Sandesh

सरायपाली : NH-53 रोड़ पर डिवाइडर से टकराकर पलटी वाहन

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम चट्टीगिरोला के पास NH-53 रोड़ पर जानवर को बचाने के चक्कर में वाहन डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गयी. वाहन के मालिक शिक्षक एन0 लक्ष्मण श्रीनीवास ने अपने ड्राईवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

बलौदा हाईस्कूल में सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर पदस्थ शिक्षक ने अपनी शिकायत में बताया है की उसके रेनाल्ड ट्राइबर वाहन क्रमांक CG 06 GT 1869 के ड्राईवर जितेन्द्र दास पिता पुनीत दास निवासी इच्छापुर 23 मार्च को घरेलु काम है कहकर अपने घर इच्छापुर ले गया था. इच्छापुर से अपने दोनो छोटे-छोटे भतीजे को लेकर शादी में राफेल गया था.

24 मार्च को जितेन्द्र दास वाहन में राफेल से वापस इच्छापुर आ रहा था. NH-53 चट्टीगिरोला मेन रोड़ पर अचानक जानवर आ जाने से जानवर को बचाने के चक्कर में गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी डिवाडर से टकराकर पलट गयी, जिससे वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है तथा वाहन में बैठे दोनो बालक सौर्य सिंह, शुभम सिंह को मामूली चोट लगी है. गाडी का एयर बेग खुलने से ड्रायवर को किसी प्रकार का कोई चोट नहीं लगी है. घटना को NH 53 रोड़ पर चलने वाले लोगों ने देखा व दोनो बच्चो को गाडी से निकालकर डायल 112 में हॉस्पिटल सरायपाली भिजवाये थे.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें