सांकरा : विपरीत दिशा से आ रही कार की चपेट में आया बाइक सवार
सांकरा थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आयी है. हादसे में विपरीत दिशा से आ रही कार ने मोटरसायकल को ठोकर मार दी. हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
ग्राम कुशगढ निवासी परमेश्वर पटेल ने अपनी शिकायत में बताया है की 19 मार्च को उसके पिता को झगरेनडीह रोड़ पर बड़ेटेमरी के पास सुबह करीब 09:15 बजे विपरीत दिशा से आ रही सफेद रंग की कार क्रमांक CG 06 GT 9872 के चालक द्वारा अपने कार को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर सायकल क्रमांक CG 22 W3872 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे परमेश्वर के पिता को चोटें आयी है तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है.
परमेश्वर के पिता को घायल अवस्था में पिथौरा शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिफर करने से रायपुर के अस्पताल में भर्ती किये हैं, जहाँ उसका इलाज चल रहा है.
कार चालक के खिलाफ 25 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसके बाद पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.