तुमगांव : दो मोटरसायकल की आपस में भिडंत
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अमावश मोड़ के पास NH-53 रोड़ पर दो मोटरसायकल कि आपस में भिडंत हो गयी. जिससे बाइक सवारों को चोटें आयी है. ग्राम अमावश निवासी नेतराम मन्नाडे ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
उन्होंने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 24 मार्च को वह उसके छोटा भाई शेखर मन्नाडे, दामाद मुकेश सोनवानी के साथ अपने भाई शेखर मन्नाडे के मोटरसायकल HF डिलक्स क्रं0 CG 04 NT 7180 से तुमगांव बाजार से वापस अपने गांव अमावश जा रहे थे. वे शाम करीबन 7 बजे NH-53 रोड़ अमावश मोड़ के पास पहुंचे थे.
तभी रायपुर कि ओर से आ रही मोटरसायकल क्रं0 CG 04 MV 4427 का चालक अपने मोटरसायकल को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते उनके मोटरसायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे नेतराम, शेखर मन्नाडे, मुकेश सोनवानी को चोटें आयी है. उनका मोटरसायकल क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना के बाद उन्हें डायल 112 के माध्यम से ईलाज कराने अस्पताल ले जाया गया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मोटरसायकल क्रं.CG 04 MV 4427 के चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.