उप मुख्यमंत्री के विवादित बयान के खिलाफ पुलिस में शिकायत - CG Sandesh

उप मुख्यमंत्री के विवादित बयान के खिलाफ पुलिस में शिकायत

धमतरी। सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ ने धमतरी पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की गुजराती समाज पर किए गए अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में एफआईआर दर्ज करने कहा है।

समाज के अध्यक्ष प्रीतेश गांधी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बयान को अत्यंत निंदनीय बताया है। यादव ने मीडिया में कहा था कि सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते है। यादव ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस प्रकार के अशोभनीय एवं अमर्यादित भाषा का उपयोग किया है। तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए इस बयान से गुजराती समाज के साथ-साथ पूरे गुजरातवासी आहत हैं।



सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश यादव के इन बयान की घोर निंदा करता है। इस बयान से छत्तीसगढ़ में निवासरत सभी गुजरातीजन आहत है और हम आपसे आग्रह करते है कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के ऊपर कर उचित कार्यवाही करें। उनका यह बयान हम सभी का अपमान है।


No Image


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें