50 फीट ऊंचाई से गिरा प्लांट का मजदूर मौत...  - CG Sandesh

50 फीट ऊंचाई से गिरा प्लांट का मजदूर मौत...

कोरबा ; कोरबा एनटीपीसी प्लांट में लगभग 50 फीट की ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई है. प्लांट परिसर में टावर के मेंटेनेंस का काम चल रहा था. इसी दौरान ये हादसा हुआ. मजदूर को पहले एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल में ले जाया गया. जहां से उसे न्यू कोरबा अस्पताल में रेफर किया गया. लेकिन वहां उसकी मौत हो गई. मजदूर की मौत पर प्रबंधन ने हर संभव मदद करने की बात कही है. पुलिस मामले में लापरवाही की जांच कर रही है.



एनटीपीसी प्लांट परिसर में लगभग 50 फीट ऊंचाई पर कूलिंग टावर का मेंटेनेंस कार्य चल रहा था. इसी दौरान स्ट्रक्चर टूटने से मजदूर चमार सिंह(45 वर्ष) वहां से गिर गया. गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी. गंभीर घायल मजदूर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई. मजदूर पास के ही गांव केदाईखार का रहने वाला था. एनटीपीस में ठेका मजदूरी में काम करता था.

एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी हिमानी शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 26 मार्च को कोरबा सुपर थर्मल पावर स्टेशन में संविदा वर्कर को काम के दौरान गंभीर चोट आई. मजदूर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां इलाज के दौरान मौत हो गई. मजदूर के परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें