पिता ने 5 साल की बेटी के सामने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जां... - CG Sandesh

पिता ने 5 साल की बेटी के सामने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा। जिले में एक पिता ने अपनी 5 साल की बेटी के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब बच्ची अपने पिता को फंदे पर लटका देख रोने लगी तो मामले का पता चला। लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के सामरबार का रहने वाला रामदेव कोरवा(30) रोजी मजदूरी करता था। बताया गया है कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहले पत्नी से उसे 5 साल की बेटी है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी महिला से शादी की थी। दूसरी पत्नी कुछ दिन पहले उसे छोड़कर चले गई थी। इसी बात से वह परेशान रहता था।

 


जानकारी मिली है कि 23 मार्च को रामदेव अपनी बेटी को लेकर घर से निकला था। उसने अपने परिजनों को बताया था कि वह काम करने जा रहा है। इसके बाद वह रविवार शाम को सरगुजा के बतौली इलाके में पहुंचा। वहां एक कॉलेज के पीछे, एक पेड़ के सामने बच्ची को बिठाया। फिर उसके सामने ही पेड़ पर फंदा बनाकर झूल गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। फिर पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी थी। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में जांच जारी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें