बागबाहरा : चण्डी मंदिर रोड़ पर छोटा हाथी और बाइक कि भिडंत में... - CG Sandesh

बागबाहरा : चण्डी मंदिर रोड़ पर छोटा हाथी और बाइक कि भिडंत में युवक की मौत

बागबाहरा थाना क्षेत्र के चण्डी मंदिर रोड़ घुंचापाली के पास मंदिर जाने की पहाड़ी के नीचे छोटा हाथी वाहन और मोटरसायकल में भिडंत हो गयी. हादसे में मोटरसायकल सवार एक युवक कि मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दुसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक के भाई हेमसागर यादव ने छोटा हाथी चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

शिकायत के मुताबिक 26 मार्च को लोकेश यादव अपने दोस्त जितेन्द्र ठाकुर के साथ हीरो डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GL 0302 से जा रहे थे तभी रात करीबन 10 बजे चण्डी मंदिर जाने की पहाड़ी के नीचे चण्डी मंदिर रोड़ घुंचापाली के पास छोटा हाथी क्रमांक CG 06 GX 7367 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक तथा उपेक्षापूर्ण चलाते लाकर मोटर सायकल को सामने से ठोकर मार दिया, जिससे वार्ड नं 06 सुनसुनिया निवासी लोकेश यादव की मौके पर ही मौत हो गयी एवं जितेन्द्र ठाकुर को गंभीर चोंटे आयी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी छोटा हाथी चालक के खिलाफ 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें